Newswahni

सुपौल में अवैध चल रहे आधार सेंटर बंद के इंस्पेक्शन के बाद कार्रवाई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त…




सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड में अवैध संचालित दो आधार सेंटरों पर मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। वीरपुर एसडीएम विनय कुमार के निरीक्षण के बाद सिमराही बाजार और राघोपुर स्थित दोनों सेंटरों को बंद करा दिया गया। वहीं राघोपुर थाना पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर आधार से संबंधित कार्य में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है। जानकारी के अनुसार, सिमराही बाजार के करजाईन रोड स्थित सीएससी सेंटर में आधार कार्ड से संबंधित कार्य किए जाने की सूचना प्रशासन को मिली थी। प्रशासन ने केंद्र को कराया बंद इसके बाद एसडीएम विनय कुमार ने मौके पर पहुंचकर सेंटर के संचालन की स्थिति और संबंधित दस्तावेजों की जांच की। प्रक्रिया में अनियमितता मिलने के बाद सेंटर को बंद करा दिया गया। इसके बाद राघोपुर पोस्ट ऑफिस के समीप संचालित दूसरे सेंटर की भी जांच की गई। यहां भी आवश्यक प्रक्रिया और संचालन से जुड़े पहलुओं को खंगालने के बाद प्रशासन ने केंद्र को बंद करा दिया। अधिकारियों की ओर से यह पता लगाया जा रहा है कि इन स्थानों पर आधार संबंधी काम किस आईडी के माध्यम से किए जा रहे थे। इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ थाना लाया एसडीएम ने बताया कि दोनों जगहों की जांच के दौरान संचालन से जुड़ी अनियमितताएं सामने आईं। सेंटर किस व्यक्ति की आईडी पर चल रहे थे और वहां किन सेवाओं का काम किया जा रहा था, इसकी पड़ताल जारी है। एक ही आईडी का दूसरे स्थानों पर इस्तेमाल हुआ या नहीं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि दोनों सेंटरों से तीन व्यक्तियों को इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ थाना लाया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान शिवेश कुमार दास, सुमन कुमार और नंदकिशोर कुमार के रूप में हुई है। इनमें सुमन कुमार करजाईन रोड स्थित सीएससी सेंटर से जुड़ा बताया गया है, जबकि नंदकिशोर कुमार राघोपुर का रहने वाला है। पुलिस उपकरणों और दस्तावेजों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top