![]()
शेखपुरा में रविवार को शहर के तीनमोहनी मोड़ स्थित एक निजी सभागार में ‘एक कदम शिक्षा की ओर’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नि:शुल्क पुस्तकालय की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हुआ। इस दौरान विभिन्न वर्गों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में SDPO डॉ. राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान ‘एक कदम शिक्षा की ओर’ संस्था की ओर से मुख्य अतिथि को शॉल देकर सम्मानित किया गया। SDPO डॉ. राकेश कुमार ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने समाज के बुद्धिजीवी लोगों की ओर से बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ बेहतर भविष्य के लिए लगातार मेहनत करने की अपील की। मेडल, बैग, कॉपी और कलम देकर छात्रों को किया सम्मानित कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, बैग, कॉपी और कलम देकर सम्मानित किया गया। इंटर और बीए वर्ग में प्रीति कुमारी ने पहला, कन्हैया कुमार ने दूसरा और प्रियंका कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा 9 और 10 में मौसम कुमारी प्रथम, रवीना कुमारी द्वितीय और कोमल कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 7 और 8 में गौरव कुमार ने पहला, रणवीर कुमार ने दूसरा और आनंद कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5 और 6 के छात्रों ने भी हासिल किए स्थान कक्षा 5 और 6 में ऋषभ अनमोल और अभय कुमार संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। अर्णव राज ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि हिमांशु कुमार और अर्चना कुमारी तीसरे स्थान पर रहे। हर वर्ग के टॉपर को एक साल की स्कॉलरशिप ‘एक कदम शिक्षा की ओर’ संस्था की ओर से घोषणा की गई कि हर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को एक साल की स्कॉलरशिप दी जाएगी। आयोजकों ने कहा कि इससे मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी। चार राज्यों से पहुंचे शिक्षा, नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोग समारोह में शिक्षा के साथ-साथ नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोग भी शामिल हुए। इनमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और दिल्ली समेत कई राज्यों से आए लोग शामिल थे। कार्यक्रम में मनोज कुमार, परशुराम राम, उमेश राम, इंदल कुमार, सनी कुमार, अरविंद आनंद, रवि कुमार, अवध राम, विकास कुमार, मुकेश कुमार और बटोरन राम समेत कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा विनोद कुमार, भूपेन्द्र कुमार, देवेन्द्र कुमार, बिपिन कुमार और गणेश कुमार सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर देना उद्देश्य कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने बताया कि ‘एक कदम शिक्षा की ओर’ का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है। साथ ही समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना संस्था की प्राथमिकता है।
Source link