Newswahni

कांग्रेस आज से गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी वित्त रहित शिक्षक के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन महीने चलाएगी हस्ताक्षर अभियान…




कांग्रेस ने शिक्षा सत्याग्रह अभियान शुरू किया है। वित्त रहित शिक्षक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस आज से गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी है। कल कांग्रेस सेवा दल द्वारा कफन पदयात्रा निकाली गई थी, मगर सरकार द्वारा उनकी मांगें पूरी नहीं हुई थी। इसे लेकर आज से सभी लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। आज से कांग्रेस राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान ही चलाएगी। यह अभियान 3 महीने तक चलेगा और उसके बाद इसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा और इसमें हस्तक्षेप करने की अपील की जाएगी। कांग्रेस सेवा दल ने राज्य के विभिन्न जिलों में आंदोलन शुरू किया था सेवा दल के चेयरमैन डॉ संजय यादव ने कहा कि इसी उद्देश्य से बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने राज्य के विभिन्न जिलों में आंदोलन शुरू किया है। धरना-प्रदर्शन, पदयात्रा और ज्ञापन के माध्यम से शिक्षक एवं कर्मचारियों की मांगों को जिला प्रशासन और सरकार तक पहुंचाया गया है। हमें हर जिले में शिक्षक एवं कर्मचारियों का भारी समर्थन मिला है। इससे साफ है कि वित्त रहित शिक्षा नीति अब केवल किसी एक संगठन या जिले का विषय नहीं रह गई है। यह पूरे बिहार के शिक्षक समाज का बड़ा मुद्दा बन चुकी है। अगर सरकार मांगे नहीं पूरी कर सकती है तो तमाम शिक्षकों को कफन दे दे ताकि हम यह बात गर्व से कह सकेंगे कि उन्हें खाना कपड़ा तो नहीं मिला लेकिन सरकार ने अपने हाथों से कफ़न जरुर दिया है। शिक्षक संगठनों की समस्याओं को सीधे सुना जाए सरकार संस्थानों की मान्यता, संबद्धता, विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षक की योग्यता, नियुक्ति की प्रक्रिया और सेवा अवधि की जांच कर सकती है। लेकिन जांच और प्रक्रिया के नाम पर समस्या को अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। सरकार को नियमित वेतनमान के साथ पेंशन की व्यवस्था पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए। हम सरकार से यह भी मांग करते हैं कि वित्त रहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ तत्काल संवाद शुरू किया जाए। शिक्षक संगठनों को बुलाया जाए और उनकी समस्याओं को सीधे सुना जाए। कांग्रेस की पांच मांगें 1. वित्त रहित शिक्षण संस्थान का राजकीय संस्थान घोषित 2. राजकीय विद्यालय शिक्षक को सातवां वेतनमान लागू करना 3. विश्वविद्यालय/राजकीय अंगीभूत शिक्षकों को चुनाव से वंचित विधेयक का विरोध 4. राजकीय विद्यालय शिक्षकों को भी चुनाव लड़ने की छूट शर्तों के साथ दें 5. गैर अनुदानित विद्यालय को अनुदान दें अन्यथा राजकीय विद्यालय घोषित करें कल कांग्रेस ने निकाली थी कफन पदयात्रा बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कांग्रेस ने शिक्षक दिवस के दिन कल ‘कफन पदयात्रा’ निकाली थी। ये यात्रा गांधी मैदान से शुरू होकर विधानसभा तक जानी थी। इससे पहले पुलिस ने सभी नेताओं को जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोक दिया गया था। कांग्रेसियों के साथ अतिथि शिक्षक भी इस पदयात्रा में शामिल हुए थे। टीचर्स फटे कपड़ों में जेपी गोलंबर पहुंचे। उनके हाथ में कटोरा था, वे सरकार और पुलिस से कटोरा फैलाकर भीख मांगते दिखाई दिए। प्रदर्शन को देखते हुए वाटर कैनन भी बुला ली गई थी। जेपी गोलंबर को कांग्रेस नेता पुलिस से भिड़ गए। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें डिटेन कर दिया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस टांगकर अपने साथ ले गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top