Newswahni

फसल खराब होने पर किसान ने खाया कीटनाशक सीतामढ़ी में हालत गंभीर परिजनों ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती बटाई पर ली थी…




सीतामढ़ी जिले के रीगा प्रखंड के रामनगरा वार्ड नंबर-6 में फसल खराब होने की चिंता में एक किसान ने कीटनाशक खा लिया। किसान की हालत गंभीर है। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। किसान की पहचान बाबूलाल सिंह के रूप में हुई है। बाबूलाल सिंह ने बटाई पर जमीन लेकर सब्जी की खेती की थी। उनकी पत्नी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बाबूलाल फसल को लेकर काफी परेशान थे। खेत में लगी सब्जी की फसल से उन्हें उम्मीद के मुताबिक पैदावार नहीं मिल रही थी। खेती में मेहनत और पैसे लगाने के बावजूद फसल अच्छी नहीं होने से वह लगातार चिंतित थे। जमीन मालिक का हिस्सा देने की भी चिंता परिजनों के मुताबिक, बाबूलाल इस बात को लेकर भी परेशान थे कि फसल खराब होने के बाद बटाई पर ली गई जमीन का हिस्सा जमीन मालिक को कैसे देंगे। फसल से आमदनी नहीं होने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। इसी परेशानी के बीच उन्होंने अचानक कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए परिजन कीटनाशक खाने के बाद बाबूलाल की तबीयत बिगड़ने लगी। उनकी हालत गंभीर देखकर परिजन आनन-फानन में उन्हें सीतामढ़ी सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। परिवार में चिंता का माहौल घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों का कहना है कि खेती में हुए नुकसान और फसल की खराब पैदावार को लेकर बाबूलाल काफी परेशान थे। खेती से जुड़ी आर्थिक परेशानी के बीच उन्होंने यह कदम उठा लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top