Newswahni

आरा बक्सर फोरलेन पर सड़क हादसे में युवक की मौत मृतक के पिता घायल आरा कोर्ट से लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने…




आरा-बक्सर फोरलेन पर शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मोड़ के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे उसके पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज शहर के महावीर टोला स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर तेतरिया गांव के रहने वाले 56 साल के नंदजी यादव के बेटे 35 साल के धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई है। नंदजी यादव का आरा के प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित प्लांट में काम करता था धर्मेंद्र धर्मेंद्र छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित प्लांट में काम करता था। मृतक धर्मेंद्र की पत्नी के भाई ने बताया कि मेरे बहनोई अपने पिता के साथ शनिवार दोपहर बाइक से आरा कोर्ट में किसी काम से आए थे। काम खत्म होने के बाद जब वे दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। धर्मेंद्र के साला ने बताया कि मैं भी दूसरी बाइक से उन दोनों के पीछे था। जैसे ही हम लोग आरा बक्सर-फोरलेन पर शाहपुर मोड़ के पास पहुंचे। तभी अज्ञात वाहन ने जीजा की बाइक में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद जीजा और उनके पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से धर्मेंद्र और उनके पिता को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी के भाई ने बताया कि जीजा के पिता नंदजी यादव का प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। हालांकि, हम लोग उनका इलाज शहर के महावीर टोला स्थित निजी अस्पताल में करा रहे हैं। दो भाइयों में बड़ा था धर्मेंद्र धर्मेंद्र अपने दो भाई में बड़ा था। उसके परिवार में मां माया देवी, पत्नी इंदू देवी और एक बेटा प्रिंस, एक बेटी प्रीति है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां माया देवी, पत्नी इंदू देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top