Newswahni

जेएनवी छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी शेखपुरा पुलिस लाइन में मनाया रक्षाबंधन सुरक्षा का मिला आश्वासन…




शेखपुरा में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) की छात्राओं ने शुक्रवार को पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। बड़ी संख्या में छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. राकेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… विद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार ने बताया कि एएसपी राकेश कुमार रक्षाबंधन के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे थे। वहां विद्यालय प्रबंधन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और छात्राओं ने उनकी कलाई पर राखी बांधी। एएसपी के आग्रह पर, जेएनवी की छात्राएं शिक्षिका मृदुला कुमारी के साथ वाजिदपुर स्थित नगर परिषद शेखपुरा के पुलिस लाइन पहुंचीं। यहां उन्होंने एसपी हिमांशु, सभी डीएसपी, पुलिस निरीक्षकों, थानाध्यक्षों और पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर एसपी हिमांशु ने छात्राओं को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया और उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा छात्राओं के स्कूल आने-जाने की सुरक्षा के लिए ‘पुलिस दीदी दस्ता’ का गठन किया गया है। एसपी ने यह भी बताया कि पुलिस दीदी दस्ता यह सुनिश्चित करता है कि छात्राओं के पठन-पाठन के मार्ग में कोई भी असामाजिक तत्व बाधा न डाले। हाल ही में, शिक्षण संस्थानों की लगातार निगरानी के लिए पुलिस दीदी को स्कूटर भी उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top