Newswahni

हथियार दिखाने का वीडियो वायरल लखीसराय में युवकों पर केस दर्ज




लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में हथियारों के प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है। पुलिस ने वीडियो की जांच की वायरल वीडियो में एक युवक पिस्टल साफ करते हुए नजर आ रहा है। इसमें कई अन्य हथियार भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रामचंद्रपुर गांव का है। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच की। जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों की पहचान राणा कुमार और रामजीवन कुमार के रूप में की गई। दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज इसके बाद पिपरिया थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस वीडियो में दिख रहे हथियारों की वास्तविकता और वे युवकों तक कैसे पहुंचे, इसकी भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top