![]()
शेखपुरा से डाक कर्मचारियों का एक दल रविवार को सुल्तानगंज-देवघर कांवड़िया मार्ग पर लाखों कांवड़ियों की सेवा के लिए रवाना हुआ। भारतीय डाक विभाग हर साल की तरह इस वर्ष भी सेवा शिविरों के माध्यम से कांवड़ियों की मदद कर रहा है। दल को विशेष वाहनों से रवाना किया गया। इसका नेतृत्व शेखपुरा अनुमंडलीय सहायक डाक अधीक्षक भूषण प्रसाद सिन्हा ने किया। दल का उद्देश्य भारतीय डाक विभाग की ओर से स्थापित सेवा शिविरों में पहुंचकर कांवड़ियों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है। ‘डाक सेवा जन सेवा’ के तहत पहल सहायक डाक अधीक्षक भूषण प्रसाद सिन्हा और शेखपुरा मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर विनोद शेखर ने बताया कि भारतीय डाक सेवा ‘डाक सेवा जन सेवा’ के संकल्प के तहत विभागीय कार्यों के साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही है। इसी के तहत कांवड़ियों की सुविधा के लिए बोल बम मार्ग पर असरगंज और जिलेबिया मोड़ में विभागीय सेवा शिविर लगाए गए हैं। डाक कर्मचारियों का दल सभी जरूरी सामग्री के साथ इन शिविरों में सेवा देने के लिए रवाना हुआ है। कई डाककर्मी सेवा दल में शामिल सेवा दल में शेखपुरा मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर विनोद शंकर, आरएस के डाकपाल रामकृष्णा जी (सोनू बाबू), सिरारी के उप डाकपाल गौरव कुमार, मेहुस के उप डाकपाल रामानुज कुमार सिंह और चेबाड़ा के उप डाकपाल सुमित कुमार प्रमुख रूप से शामिल हैं। शिविरों के संचालन में सहयोग के लिए शाखा डाकपालों में पंकज कुमार, दीपक कुमार, गोपाल कुमार, अजय कुमार, शुभम कुमार, दिव्यांशु कुमार, अंजलि कुमारी, कोमल मीना, राखी कुमारी, कुंदन कुमार, विपिन कुमार, महताब खान और मो. फखरुद्दीन सहित कई अन्य कर्मी भी दल में शामिल हैं।
Source link