Newswahni

गोपालगंज में नवविवाहिता शादी के महीने बाद लापता परिजन बोले हत्या कर शव नदी में फेंका छानबीन शुरू जांच कर रहा डॉग स्क्वॉड…




गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के मेहंदिया गांव से एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। उसकी शादी तीन माह पहले हुई थी। स्थानीय लोगों और परिजनों ने महिला की हत्या कर शव को पास की नदी में फेंकने की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही जादोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया है, जो आसपास के इलाकों और नदी के तटीय क्षेत्रों में साक्ष्य जुटा रही है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता महिला की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को नदी में बहाए जाने की आशंका के चलते स्थानीय गोताखोरों और पुलिस टीम की मदद से नदी में गहन खोजबीन जारी है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे दहेज उत्पीड़न या घरेलू विवाद से जुड़ा मामला मान रही है। हालांकि, प्रेम-प्रसंग या किसी अन्य साजिश के बिंदुओं पर भी समानांतर जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हर संभावित पहलू की जांच कर रही है। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक इनपुट के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। लापता महिला की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के मेहंदिया गांव निवासी शम्मी नाथ सहनी की 20 वर्षीय पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मंगलपुर निवासी शोभा की शादी 1 मई 2026 को मेहंदिया गांव निवासी शम्मी नाथ सहनी के साथ हुई थी। घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजनों के लिखित बयान के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। हालांकि मृतका की सास ने बताया कि मेरी बहू खुद से अपने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबक हम लोगों ने उसे मृत अवस्था में देखा तो शव को गंडक नदी में फेक दिया हालांकि पति और ससुर घर छोड़ फरार बताए जा रहे है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top