![]()
लखीसराय में लगातार बारिश से बदहाल किऊल-खगौर रोड और किऊल स्टेशन रोड की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने रेलवे अभियंताओं के साथ इन दोनों सड़कों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सड़क की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे अभियंताओं से सड़क पर जलजमाव, गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान आम लोगों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। कठिनाइयों का सामना कर रहे पैसेंजर जिला पदाधिकारी ने रेलवे और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से सड़क की मरम्मत और यातायात व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। उल्लेखनीय है कि लगातार बारिश के कारण किऊल-खगौर रोड और किऊल स्टेशन रोड की स्थिति काफी खराब हो गई है। कई स्थानों पर बड़े गड्ढे और जलजमाव से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी किऊल स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने सड़क मरम्मत, जलनिकासी व्यवस्था में सुधार और यातायात को सुचारु रखने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने और आवश्यक कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
Source link