Newswahni

साधु बने पप्पू यादव राहुल गांधी ने दिया चंदा फिर राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन…



Parliament Monsoon Session: संसद के मॉनसून सत्र के दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा पूरी तरह से सियासी रंग ले चुका है। इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए विपक्ष हर संभव रणनीति अपना रहा है। इस बीच, शुक्रवार (31 जुलाई) को संसद परिसर में उस वक्त अनोखा नजारा देखने को मिला, जब निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने साधु के भेष में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

संसद परिसर में जमीन पर बैठकर मांगा ‘चंदा’

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव भगवा वस्त्र और साधु का रूप धारण कर संसद परिसर में जमीन पर बैठ गए और सांकेतिक रूप से चंदा इकट्ठा करने लगे। उनके इस अनोखे प्रदर्शन में विपक्ष के कई नेता नजर आए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव और अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद समेत कई प्रमुख विपक्षी सांसद मौजूद रहे।

सांसदों ने दिया दान, फिर हुई सांकेतिक ‘छीना-झपटी’

विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने पप्पू यादव को चंदा भी दिया। इसके तुरंत बाद सांसदों के बीच सांकेतिक रूप से पैसों को लेकर ‘छीना-झपटी’ होने लगी। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने जमकर नारेबाजी भी की।

राम मंदिर चंदे के विवाद पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, “हमारा मकसद लोगों को यह बताना है कि कैसे BJP और उसके सहयोगियों ने कथित तौर पर यह मान लिया था कि वे भगवान राम के नाम पर आने वाले पैसे की चोरी जारी रख सकते हैं- चाहे वह चढ़ावे, चंदे, गुमनाम योगदान या CCTV से जुड़ी हेराफेरी के जरिए हो। हम इस बात को जनता के सामने लाना चाहते हैं।”

गिरिराज सिंह भड़के

पप्पू यादव के इस प्रदर्शन पर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि ये सोची समझी रणनीति है। भारत के साधु-संतों को चोर के रूप में दिखाया। यही कांग्रेस हिन्दू को आतंकवादी बोलती थी। ये देश इस को नहीं बर्दाश्त करेगा। अखिलेश क्या सोचते हैं, सनातन को अपमानित करेंगे। चोरी किया जिसने वो जेल में हैं। 

लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा

आज (31 जुलाई) को हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही नहीं चल पाई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद लोकसभा को पहले दोपहर 12 बजे और अब दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने भड़कते हुए भेष बदलकर आने वाले सांसदों को कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही 3 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: NEET मुद्दे पर क्यों चुप थे राघव चड्ढा? राज्यसभा में खुद बताई वजह, कहा- अटेंडेंस लगाने नहीं, सिस्टम फिक्स करने आया हूं
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top