Newswahni

भागलपुर में बाइक और ई रिक्शा की टक्कर हादसे में छात्राएं घायल अस्पताल में एडमिट कॉलेज जाते समय हुआ हादसा…




भागलपुर में ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गई। हादसे में 4 छात्राएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया। फिलहाल सभी का हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों की पहचान बड़ी मकंदपुर निवासी प्रतिज्ञा कुमारी, लवली कुमारी, छोटी कुमारी और नेहा कुमारी के रूप में हुई है। सभी मदन अहिल्या महिला कॉलेज में पढ़ती हैं। पढ़ाई के लिए एक साथ कॉलेज जा रही थीं। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के मालपुर की है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस प्रत्यक्षदर्शी सुमित ने बताया कि दुर्घटना तेज रफ्तार और असावधानी के कारण हुई है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। हादसे की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top