Newswahni

सोनम रघुवंशी ने कोर्ट में किया सरेंडर तीन महीने बाहर रहने के बाद फिर पहुंची जेल…



Honeymoon murder case: मेघालय के सनसनीखेज हनीमून मर्डर केस में नया मोड आ गया है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर दिया, करीब तीन महीने जमानत पर बाहर रहने के बाद वे फिर जेल भेज दी गई हैं।

ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम ने पुष्टि की कि सोनम ने अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें तुरंत जेल भेज दिया गया। मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने न्यायपालिका और जांच एजेंसियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब जल्द ट्रायल पूरा हो और आरोपियों को सजा मिले।

21 मई 2025: राजा और सोनम शिलॉन्ग पहुंचे, सोहरा के लिए रवाना हुए।  
26 मई 2025: दंपती के लापता होने की खबर आई।  
2 जून 2025: चेरापूंजी के पास अरलियांग रियाट कुनोंग्रीम की खाई से राजा का शव मिला।

मेघालय पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह और तीन कथित कॉन्ट्रैक्ट किलरों का नाम शामिल है। विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर भी हत्या की साजिश का आरोप लगा है।

हनीमून मनाने गए राजा की हत्या की थी 

सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की जमानत रद्द करते हुए तीन हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया था। पुलिस जांच के मुताबिक, ये मामला सुनियोजित साजिश का था। सोहरा की खूबसूरत वादियों में हनीमून मनाने आए राजा की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। अब कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है। जांच एजेंसियां सबूतों के आधार पर मामले को अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी में हैं, वहीं न्याय की प्रक्रिया अभी भी जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top