Newswahni

सिर पर पट्टी हाथ में लाठी संसद में दिखा पप् पू यादव का अलग अंदाज चोट नहीं लगी फिर क् यों किया ऐसा…


Pappu Yadav: संसद में चालू मॉनसून सत्र में आज, मंगलवार को सदन में एंटी पेपर लीक बिल पर दोपहर दो बजे से चर्चा होगी। इसी क्रम में सभी नेता सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी दौरान पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव भी सिर पर पट्टी बांधे और हाथ में लाठी थामे पहुंचे, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।….

दरअसल, पप्पू यादव ने सिर पर ‘जस्टिस’ लिखी पट्टी बांधकर अपना प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। उन्होंने साथ ही, छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

Uploaded image

लोगों पर AK-47 और लाठीचार्ज हो रहा- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा, ‘वे लोगों को लाठियों से पीट रहे हैं। AK-47 से मार रहे हैं। वे यहां वही तरीका अपना रहे हैं जो कभी कश्मीर में इस्तेमाल किया जाता था। क्या आपको यह दिखाई नहीं देता? मुझे यह समझ नहीं आता।’

सांसद ने धर्मेंद्र प्रधान का किया जिक्र

उन्होंने आगे पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र करते हुए कहा, ‘क्या आपने नहीं देखा कि कल धर्मेंद्र प्रधान के साथ क्या हुआ? पाग, जिसे दुनिया में सबसे सम्मानित प्रतीकों में से एक माना जाता है, उसे एक भ्रष्ट व्यक्ति के सिर पर रख दिया गया। क्या आप एक चोर को इतनी सम्मानित पगड़ी पहनाकर सम्मानित करेंगे?’

सरकार को जवाब देना चाहिए- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने दोहराया कि प्रदर्शन कर रहे लोगों को लोगों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। सरकार को प्रदर्शनकारियों के साथ हो रही कार्रवाई पर जवाब देना चाहिए। इस पूरे मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। 

बिल को लेकर चर्चा पर टिकी निगाहें

बता दें कि नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर संसद में करीब एक सप्ताह से गतिरोध जारी है। इस बीच, मंगलवार (28 जून) को लोकसभा में विधायी चर्चा होने जा रही है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

संसदीय सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के साथ बातचीत की जो रंग लाई। ओम बिरला की पहल के बाद विभिन्न दलों के फ्लोर नेता ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा के लिए सहमत हो गए हैं।.. 

यह भी पढ़ें: Parliament Session: संसद में पैलेट गन के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, एंटी पेपर बिल पर चर्चा से पहले लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top