Newswahni

जमुई जिप अध्यक्ष के करीबी के ठिकानों पर रेड ने अनुज यादव के चेवाड़ा और एकरामा गांव में ढाई घंटे की तलाशी…




शेखपुरा में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की विशेष टीम ने मंगलवार को जमुई जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के पति गुड्डू यादव के करीबी अनुज यादव के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई शेखपुरा जिले के चेवाड़ा बाजार और एकरामा गांव स्थित उनके मकानों पर की गई। EOU की टीम ने लगभग ढाई घंटे तक एकरामा गांव निवासी शिव टहल यादव के बेटे अनुज यादव के घर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों को भी घेरे में ले रखा था। दोनों जगहों पर तलाशी पूरी होने के बाद टीम के अधिकारी और पुलिसकर्मी वापस लौट गए। अनुज यादव को ईंट चिमनी भट्ठा का कारोबारी बताया गया है। गुड्डू यादव का खास है अनुज यादव सूत्रों के अनुसार, वह जमुई के जिला परिषद अध्यक्ष पति गुड्डू यादव के खास लोगों में से एक माने जाते हैं। छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है। टीम द्वारा घर की तलाशी में बरामद किए गए किसी भी दस्तावेज या अन्य सामग्री के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इस संबंध में चेवाड़ा थाना के अपर थाना अध्यक्ष रवि रौशन कुमार ने कोई भी विशेष जानकारी देने से इनकार कर दिया। EOU की टीम लगभग आधा दर्जन वाहनों में सवार होकर मौके पर पहुंची थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top