Newswahni

सोनम जैसी को जेल जाना ही होगा उसे फांसी हो आखिरी समय में मैं अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाई राजा…



इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। सुप्रीम कोर्ट से आज राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें तीन सप्ताह के भीतर संबंधित अदालत के समक्ष सरेंडर करने के निर्देश दिए हैं। अब कोर्ट के इस फैसले से राजा के परिवार के लोगों को थोड़ी राहत मिली है। इस बीच राजा की मां ने सुप्रीम कोर्ट से अपील करते हुए कहा है कि सोनम जैसी लड़की को फांसी या उम्रकैद की सजा मिले।

कोर्ट के फैसले के बाद मृतक राजा रघुवंशी के परिजनों ने राहत जताते हुए न्यायालय का आभार व्यक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राजा रघुवंशी के परिवार का कहना है कि उन्हें अब न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है। परिजनों ने कहा कि वे शुरू से ही इस मामले में निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

राजा के परिवार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की

राजा के परिवार का मानना है कि अदालत के इस फैसले से यह स्पष्ट संदेश गया है कि गंभीर अपराधों में कानून अपना काम पूरी मजबूती से करेगा। मृतक के परिजनों ने मांग की है कि इस चर्चित हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि मामले का जल्द निपटारा हो सके। उनका कहना है कि लंबे समय तक मुकदमा चलने से न्याय मिलने में देरी हो

मैं अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाई-राजा की मां

वहीं, राजा रघुवंशी की मां ने कोर्ट के फैसले पर कहा,आज सच्चाई की जीत हुई है। एक मां उम्मीद लगाकर बैठी थी। मेरे बेटे की जीत हुई है, मतलब मां की भी जीत हुई है। आगे भी हमारे ही जीत होगी,क्योंकि मेरा बेटा बेकसूर था। सोनम जैसी लड़की को जेल जाना ही होगा। राजा जैसे सीधे लड़कों को कितनी बेहरमी से मारा था। आखिरी समय में मैं अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाई।

सोनम को फांसी या उम्र कैद की सजा हो-राजा की मां

क्या सोनम को उसके परिवार वाले मदद कर रहे हैं? इस सवाल के जवाब में राजा की मां ने कहा, कौन मदद कर रहा है, कौन नहीं, इस बारे में कुछ नहीं कह सकती। कोई ना क्यों तो मदद कर ही रहा है। मगर सोनम बहुत बड़ी मास्टरमाइंड और गुनहगार है। कोर्ट से मेरे यही अपील है कि उसे फांसी या उम्र कैद की सजा हो, ताकि उसे देखकर इस तरह की घटना को दोहराने वाली लड़कियों के मन भी खौफ आए और आगे किसी मां के बेकसूर बेटे की जान ना जाए।

कैसे हुई थी राजा की हत्या?

बता दें कि सोनम और राजा पिछले साल 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में हनीमून मनाने गए थे। इस  दौरान पहले दोनों लापता हो गया था। इसके बाद, 2 जून 2025 को राजा का शव एक गहरी खाई में मिला। सोनम पर राजा की हत्या का आरोप लगा है,उसने किराए के हमलावरों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले का ट्रायल 6 महीने में पूरा किया जाए। अगर 6 महीने के अंदर ट्रायल पूरा नहीं होता है तो सोनम फिर से जमानत याचिका दाखिल कर सकती है। कोर्ट ने सोनम को तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी जाएगी जेल, SC ने रद्द की जमानत, सरेंडर का आदेश



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top