Newswahni

नागालैंड में भीषण लैंडस्लाइड की मौत करीब लोग घायल मलबे में कई फंसे रेस्क्यू जारी



Nagaland: रविवार, 19 जुलाई को नागालैंड के मोन जिले से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई है। नागालैंड के मोन जिले में रविवार को कई जगहों पर बड़े पैमाने पर लैंडस्लाइड की घटनाओं में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। 

मोन ज़िले के डिप्टी कमिश्नर वेन्नयी कोन्याक ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि अब कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। वेन्नयी कोन्याक ने कहा, “मोन जिले में कई जगहों पर लगातार भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड की घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई है। आगे उन्होंने बताया कि जिले में युद्ध स्तर पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नागालैंड के मोन ज़िले में रविवार को कई जगहों पर बड़े पैमाने पर लैंडस्लाइड की घटनाओं में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। वहीं, कई लोग के मलबे में फंसे की भी आशंका है।

लैंडस्लाइड का कारण शहर में भारी बारिश की वजह बताई गई। सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाके मोन शहर, तिज़ित हैं। भारी बारिश रात करीब 1 बजे शुरू हुई और हमें सुबह करीब 6-7 बजे लैंडस्लाइड की घटनाओं की जानकारी मिली। 

मोन जिले के डिप्टी कमिश्नर ने क्या कहा?

मोन जिले के डिप्टी कमिश्नर वेन्नयी कोन्याक समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा ‘मोन ज़िले में कई जगहों पर लगातार भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड की घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाके मोन शहर, तिज़ित हैं। भारी बारिश रात करीब 1 बजे शुरू हुई और हमें सुबह करीब 6-7 बजे लैंडस्लाइड की घटनाओं की जानकारी मिली।’ 

युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी

डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि SDRF, पुलिस, असम राइफल्स, NDRF की टीमें और स्थानीय लोग सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। अब तक हमने मलबे से 3 महिला और एक पुरुष समेत 4 शव बरामद किए हैं। 12 अन्य घायल हुए हैं। कई जगहों पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top