Newswahni

जहानाबाद मंडल कारा का ने किया औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था जांची बंदियों की सुविधाओं की समीक्षा निगरानी के दिए निर्देश…




जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कोटा किरण कुमार ने रविवार को मंडल कारा काको का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल सहित पुलिस और कारा विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान, एसपी ने जेल के सभी वार्डों, सेल और संवेदनशील स्थलों की गहन तलाशी ली। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि जेल परिसर में कोई प्रतिबंधित सामग्री न हो। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
एसपी ने बंदियों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, पेयजल, भोजन की गुणवत्ता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप हों और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जेल सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी सीसीटीवी कैमरों को हर समय क्रियाशील रखने और कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कर्तव्यों का निर्वहन करने को भी कहा गया
सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को भी कहा गया। एसपी ने बताया कि मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था का समय-समय पर इसी तरह निरीक्षण किया जाता रहेगा, ताकि सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त बनी रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top