![]()
गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बलरा गांव में सब्जी खरीदकर घर लौट रहे एक युवक को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने चाकू मार दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान बलरा गांव निवासी राम किशोर महतो के 18 वर्षीय बेटे मिथुन कुमार के रूप में हुई है। अज्ञात बदमाशों ने किया हमला घटना के संबंध में बताया गया है कि मिथुन कुमार बाजार से सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में वह पेशाब करने के लिए रुका। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया और बिना कुछ कहे उसके पेट में चाकू से वार कर दिया। हमले के बाद मिथुन लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल मिथुन को तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। परिजनों ने घायलों का अस्पताल पहुंचाया हालांकि, अत्यधिक खून बह जाने और अंदरूनी चोटें गहरी होने के कारण उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। डॉक्टरों ने मिथुन की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद बलरा गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही सिधवलिया थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास के रास्तों और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। मामले की जांच की जा रही हमला किस वजह से किया गया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Source link