![]()
पटना आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स कॉलेज में प्रैक्टिकल के सामान गायब और हॉस्टल जर्जर हैं। कॉलेज के बदहाल स्थिति को लेकर पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ अध्यक्ष शांतनु शेखर ने सवाल उठाए हैं। वे ‘आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स कॉलेज’ का दौरा करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के छात्रों से मुलाकात कर उनकी गंभीर समस्याओं को करीब से जाना और उनके द्वारा बनाई जा रही कलाकृतियों को देखा। इस दौरे के बाद उन्होंने कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन के रवैये पर गहरी नाराजगी जाहिर की। प्रैक्टिकल वर्क के लिए सेरेमिक मशीन, भट्टी नहीं बंद पड़े शांतनु शेखर ने कहा, ‘यह बेहद शर्मनाक और दुखद है कि बिहार के इस एकमात्र और प्रतिष्ठित कला संस्थान में छात्रों को बुनियादी सुविधाएं तक नसीब नहीं हैं। कला के क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन करने वाले इन छात्रों के साथ प्रशासन लगातार सौतेला व्यवहार कर रहा है।’ छात्रों के हॉस्टल की स्थिति बद से बदतर उन्होंने आगे कहा कि छात्रों के रहने के लिए बने हॉस्टल की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। रहने लायक बुनियादी सुविधाएं भी गायब हैं, जिससे छात्रों को हर दिन मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। कॉलेज के प्रिंसिपल और शिक्षकों का समय पर न आना अब एक आम बात हो चुकी है। जब गुरु ही समय के पाबंद नहीं होंगे, तो छात्रों का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा? उग्र आंदोलन की दी चेतावनी शांतनु शेखर ने विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रशासन इन तमाम समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करे। यदि छात्रों की इन जायज और बुनियादी मांगों को तुरंत पूरा नहीं किया गया और कॉलेज की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो छात्र संघ द्वारा छात्रों के हक के लिए एक बड़े और उग्र आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
Source link