![]()
पटना के लोगों के लिए अब वीकेंड और भी खास होने वाला है। बिहार सरकार ने शनिवार से हेली-टूरिज्म सेवा की शुरुआत कर दी। पहले दिन 20 लोगों ने हेलिकॉप्टर जॉय राइड का आनंद लिया और राजधानी का हवाई नजारा देखा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली राइड पर जाने वाले पांच पर्यटकों को स्वयं बोर्डिंग पास सौंपा। 2100 रुपए प्रति व्यक्ति के शुल्क पर पर्यटकों ने करीब 10 मिनट की हवाई यात्रा की। इस दौरान उन्होंने गंगा नदी, जेपी गंगा पथ, तख्त श्री हरिमंदिर साहिब समेत शहर के प्रमुख स्थलों को आसमान से देखा। हेलिकॉप्टर जॉय राइड का रोमांचक वीडियो देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Source link