Newswahni

श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताकर बुरे फंसे मौलाना जर्सिस अंसारी में और तहरीरें नितेश राणे भड़के कहा कोई इनकी जुबान निकाल…



UP News: भगवान श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताने वाले मौलाना जर्सिस अंसारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके बयान का लखनऊ से मथुरा तक विरोध हो रहा है। मामले को लेकर लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR दर्ज की गई है। यही नहीं, अकेले उत्तर प्रदेश में मौलाना के खिलाफ 95 तहरीर भी दी गई हैं। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौलाना जर्जिस के खिलाफ ये शिकायतें दी गई।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मौलाना जर्जिस अंसारी यह कहते नजर आए कि भगवान श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे। अपने इस दावे को सही साबित करने के लिए मौलाना ने एक जनसभा में श्रीमद्भगवद्गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक का भी संदर्भ दिया। उन्होंने तर्क दिया कि भगवान श्रीकृष्ण ने पूर्ण रूप से ईश्वर की इबादत करने की सीख दी थी और वे खुद भी पांच वक्त की नमाज पढ़ा करते थे। उनके इसी बयान पर बवाल मचा है।

उनके इस बयान पर बीजेपी नेता नितेश राणे का गुस्सा फूटा है। उन्होंने कहा कि किसी मौलाना ने उठकर यह कहने की हिम्मत कर दी कि भगवान श्री कृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे। अब आप सब इतना सोचिए कि यही कुछ बात किसी हिंदू व्यक्ति ने मोहम्मद पैगंबर जी के बारे में अगर कही होती, तो इनको कितनी मिर्ची लगती, फतवे निकाल देते, ‘सर तन से जुदा’ वाले नारे लग जाते। अब इनकी यह अपेक्षा है कि हम इनकी सिर्फ गिरफ्तारी की मांग करें।

उन्होंने कहा कि यह शायद मौलाना भूल गए होंगे कि सनातन हिंदू धर्म का प्रवास कितना लंबा है, कितना विशाल है। ये मौलाना के बाप-दादा भी पहले हिंदू ही थे। इस भूमि पर जन्म लिया हुआ हर एक व्यक्ति महादेव का भक्त है, यह हिंदू राष्ट्र है। इसलिए इसी तरीके की कोई भी मौलाना अगर इस तरीके की कोई हिम्मत करेगा, तो फिर कोई हिंदू धर्म का व्यक्ति आगे आकर अगर इनकी जुबान निकाल के इनके हाथ में दे देगा, तो इनको कोई भी बचा नहीं पाएगा।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने भी मौलाना के बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की टिप्पणी की गई हो। इससे पहले भी कुछ मौलानाओं द्वारा भगवान शिव और अन्य हिंदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने की मांग की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top