Newswahni

गोलीकांड मामले में आरोपी के घर पर छापेमारी कट्टा कारतूस और खोखा बरामद भाभी से मजाक करने बड़े भाई ने छोटे को मारी…




भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छोटे भाई को गोली मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को श्रीनगर भकुरा गांव में आरोपी के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया। साथ ही आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि घायल का बयान दर्ज होने के बाद हत्या के प्रयास की अलग प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भाभी से मजाक करने पर बड़े भाई से विवाद हुआ था। रेड के दौरान घर से मिले हथियार पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि गुरुवार को तंज कसने को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई सोनू शर्मा ने अपने छोटे भाई मोनू कुमार शर्मा पर गोली चला दी। गोली मोनू के दाहिने सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम सशस्त्र बल के साथ आरोपी के घर पहुंची और छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से हथियार मिला। मौके से आरोपी की पत्नी की गिरफ्तारी हुई है। हथियार को जब्त कर लिया गया है। घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई वहीं, थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी सोनू शर्मा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घायल मोनू कुमार शर्मा की स्थिति को देखते हुए अब तक उनका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। डॉक्टरों की अनुमति मिलने के बाद बयान दर्ज किया जाएगा। बयान के आधार पर हत्या के प्रयास (बीएनएस की संबंधित धाराओं) में अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top