Newswahni

ये वही लोग हैं जिन्होंने कभी कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई थी व्यापारियों पर बम फेंकने योगी ने अखिलेश की सपा कांग्रेस पर…



CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी आज आस्था की बात कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि ये वही लोग हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित किया था। शिवभक्तों के ‘हर-हर बम-बम’ के जयकारों और उनके केसरिया रंग से चिढ़ थी, वे आज आस्था के पैरोकार बन रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इन्हें कट्टा और बम बनाने वालों से आपत्ति नहीं होती थी, लेकिन अनुशासित होकर चलने वाले शिव भक्तों से आपत्ति थी। आज ऐसे लोगों के मुंह से आस्था की बात सुनना बेहद हास्यास्पद प्रतीत होता है।

उन्होंने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह वही लोग हैं जिन्होंने अपने शासनकाल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व और त्योहारों के आयोजन को रोका था। इन्होंने न सिर्फ रामनवमी की शोभायात्रा को प्रतिबंधित किया, बल्कि दुर्गा पूजा के पंडालों पर रोक लगाने का काम किया था।

सीएम योगी ने शासनादेश का किया जिक्र

सीएम योगी ने याद कर बताया कि मैं 2017 में सत्ता में आने के बाद तब भौचक्क गया, जब कांवड़ यात्रा को लेकर हो रही एक बैठक में पुराना शासनादेश सामने आया। उसमें था कि कांवड़ यात्रा से दंगे हो सकते हैं, इसलिए उसे रोका जाना चाहिए। अगर कोई यात्रा पर निकलता है तो उसे रोका जाना चाहिए।

जब अधिकारियों की बात सुन रह गए भौचक्का

मुख्यमंत्री ने आगे अधिकारियों के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैंने जब अफसरों से पूछा कि आपकी क्या तैयारी है, तो उन्होंने कहा कि ‘साहब, यहां हमेशा से ऐसा ही होता आया है। सब शांति से निपट जाएगा, कुछ अलग से करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मैंने उनसे कहा कि नहीं, यह साधारण यात्रा नहीं है। यह कांवड़ यात्रा है, शिव भक्तों की यात्रा है और महादेव के प्रति समर्पण की यात्रा है। इस यात्रा में दलित, वंचित और पिछड़े वर्ग सहित समाज के हर तबके का व्यक्ति शामिल होता है। हर शिव भक्त अपनी धुन में मगन होकर भगवान शिव की भक्ति में डूब जाता है। हमारा काम उन्हें हर जरूरी सुविधा और सुरक्षा देना है। इस पर कुछ लोगों ने कहा कि इससे दंगे हो सकते हैं। मैंने जवाब दिया कि ‘दंगों की चिंता आप मत कीजिए, उसके लिए मैं हूं। कोई दंगा नहीं होगा, इसकी गारंटी मैं लेता हूं।’ मैं जानता हूं कि जो सच्चा भक्त है, वह कभी अनुशासन नहीं तोड़ता और हमेशा मर्यादा में रहता है। मैंने साफ कह दिया है कि यह यात्रा होकर रहेगी।’

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

बता दें कि सीएम योगी ने आज, 17 जुलाई 2026 को गाजियाबाद में मुरादनगर और मोदीनगर विधान सभा क्षेत्रों में ₹868 करोड़ से अधिक लागत की 90 जनहितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, चेक, चाबी और प्रशस्ति-पत्र भी बांटे गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top