Newswahni

बांका में पोखर से वर्षीय महिला का शव मिला चप्पल ओढ़नी मिलने से हुई पहचान भाई बोला साजिश के तहत हत्या की…




बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के ताहीरपुर और हसाय गांव के समीप स्थित गड़िया पोखर से एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान हसाय गांव निवासी मोहम्मद आलमगीर की पत्नी 35 वर्षीय बीबी फातिमा के रूप में हुई है। स्नान के दौरान डूबने की आशंका पुलिस ने शुक्रवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका के भाई मुस्तफा ने ससुराल वालों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। दूसरी और स्नान करने के दौरान डूबने से भी मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है। पति ने पहचानी पत्नि की चप्पल जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पोखर के किनारे एक महिला की चप्पल और ओढ़नी मिलने के बाद ग्रामीणों को किसी महिला के डूबने की आशंका हुई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग पोखर पर जुट गए। ग्रामीण जाल लेकर महिला की तलाश में जुटे, लेकिन पोखर की गहराई 25 से 30 फीट होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसी दौरान हसाय गांव के मोहम्मद आलमगीर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने चप्पल व ओढ़नी को अपनी पत्नी बीबी फातिमा का बताया। ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना शुक्रवार को पोखर में महिला का शव पानी के ऊपर तैरता दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही धोरैया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top