Newswahni

तरसाली फाटा रास्ते पर गहरी खाई में गिरा ट्रक ने रेस्क्यू कर लोगों को निकाला अस्पताल पहुंचते पहुंचते तोड़ा दम…



Rudraprayag Truck Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तरसाली-फाटा रास्ते पर एक ट्रक (ट्रक नंबर UK01 CA 0826) बेकाबू होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 2 लोगों की जान चली गई। सूचना मिलते ही SDRF, जिला पुलिस, फायर सर्विस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची।

SDRF की टीम ने रोप रेस्क्यू तकनीक का इस्तेमाल कर गहरी खाई में उतरकर ट्रक तक पहुंच बनाई। दोनों व्यक्ति अचेत अवस्था में थे, उन्हें हार्ड बोर्ड पर लादकर बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान संजय राणा (45 साल) और मोहन (36 साल) के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रात के अंधेरे और पहाड़ी रास्ते की खतरनाक स्थिति हादसे की वजह हो सकती है।

चीख-पुकार सुन पहुंचे स्थानीय लोग

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देर रात हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए दुर्घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने देखा कि वाहन गहरी खाई में गिरा है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को खबर दी गई।

सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के निर्देश पर एसडीआरएफ (SDRF), एनडीआरएफ (NDRF), स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं और घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। पहाड़ी इलाकों बारिश के दौरान ज्यादा सड़क हादसे देखने को मिलते हैं। बेहतर सड़क रखरखाव, ड्राइवर ट्रेनिंग और रात में सफर पर सख्ती से ऐसे हादसों को कम किया जा सकता है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन को इस हादसे को लेकर आगे की जांच कर रहा है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top