
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिपब्लिक भारत के खास कार्यक्रम ‘UP Summit 2026- ऊंचाइयों पर उत्तर प्रदेश’ का शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रिपब्लिक मीडिया के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में योगी कैबिनेट के कई मंत्री भी शिरकत करेंगे जो प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में हुए विकास की जानकारी देंगे। कार्यक्रम की शुरुआत के साथ अर्नब गोस्वामी ने बताया कि सीएम योगी ने एक मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास के साथ जेवर एयरपोर्ट को लेकर उनसे बड़ी बाते कही थी।
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, सीएम योगी विजनरी लीडर हैं। यूपी में आज विकास की धारा बह रही है, तो योगी जी के दृढ़ संकल्प की वजह से। यह संभव तब हो पाया जब माफियाओं को मिट्टी में मिलाया गया। अर्नब गोस्वामी ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश की पहचान एक बिमारी राज्य के रूप में होती थी। आज वही यूपी न केवल सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है ब्लकि भारत में बसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भी है।
योगी जी अनक्वेश्चन इंफ्रा लीडर-अर्नब गोस्वामी
अर्नब गोस्वामी ने आगे कहा, दस साल पहले जब उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था,तब किसी ने इसकी ऐसे विकास की कल्पना भी नहीं की थी। योगी जी आप अनक्वेश्चन इंफ्रा लीडर हैं। आज 60 फीसदी इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क आज अगर किसी एक राज्य में है तो उत्तर प्रदेश में है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि योगी जी आपने यूपी को इंफ्रास्ट्रक्चर कैपिटल ऑफ इंडिया बनाया है।