Newswahni

दरभंगा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर तत्काल योगदान देने के निर्देश कार्यालय से आदेश जारी…




दरभंगा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने हुए 39 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। जारी आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। कई महत्वपूर्ण थानों में नए पदाधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। एसएसपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक और प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है। हायाघाट थाना से एसआई सावन भारती को बेंता, सोनकी से रतन कुमार को जाले, नेहरा से निलेश कुमार को सिंहवाड़ा, विशनपुर से सत्य प्रकाश यादव को बहेड़ी और बड़गांव से अखिलेश कुमार को भालपट्टी थाना भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का तबादला इसी तरह इसी प्रकार बहेड़ी से रौशन कुमार को लहेरियासराय, कोतवाली से ओमप्रकाश कुमार को अलीनगर, बेंता से सौरभ कुमार को कमतौल, अलीनगर से विकास मंडल को कोतवाली और विशनपुर से सुशील कुमार राय का ट्रांसफर बड़गांव थाना किया गया है। जाले थाना से दिव्यांशु शेखर को जिला आसूचना इकाई, भरत कुमार को जाले से विशनपुर, कमतौल से राहुल कुमार को सोनकी, सिमरी से संजीव कुमार को जमालपुर और लहेरियासराय से कुमारी अर्चाना सिंह को बहेड़ी थाने में लगाया गया है। महिला पुलिस पदाधिकारियों में सदर थाना से मोनिषा गुप्ता को विश्वविद्यालय, महिला थाना से कुमारी मधुबाला को भालपट्टी, विश्वविद्यालय से लक्की कुमारी को कमतौल, बहेड़ी से अंकिता कुमारी को सदर थाना, भालपट्टी से ज्योति कुमारी को महिला थाना, मब्बी से मधुलता भारती को सकतपुर थाना और कमतौल से अभिलाषा कुमारी को वाजितपुर थाना में पदस्थापित किया गया है। जबकि चार्ली कुमारी को सकतपुर से मब्बी और पूजा कुमारी को वाजितपुर से लहेरियासराय थाना भेजा गया है। अविनाश कुमार को बहेड़ी भेजा गया वहीं, प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षकों में विक्रांत कुमार को सिंहवाड़ा से केवटी थाना, पवन कुमार को लहेरियासराय से जाले , माधुरी कुमारी को नगर थाना से विश्वविद्यालय, आलोक रंजन को नगर से बेंता, भगीरथ झा को नगर थाना से बहेड़ी, रौशन कुमार को बहादुरपुर से विशनपुर, अभिषेक राज को बहादुरपुर से एपीएम थाने में ड्यूटी लगाई गई है। हरिशंकर कुमार को सदर थाना से मनीगाछी, जयप्रकाश कुमार को सदर से बड़गांव, कुंदन कुमार, नीतीश कुमार-3 को कमतौल से केवटी, अविनाश कुमार को कमतौल से बहेड़ी, साधना कुमारी को बहेड़ा से बहेड़ी, रा हुल कुमार को बिरौल से सिमरी और सनम राय कुमार को बिरौल से जमालपुर थाना पदस्थापित किया गया है। तत्काल योगदान देने के निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न थानों में कार्यकुशलता बढ़ाना, लंबी अवधि से जमे अधिकारियों का रोटेशन करना और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। तबादला आदेश के बाद सभी संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल अपने नए कार्यस्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top