Newswahni

भोजपुर में वाहन चोर गिरोह का खुलासा तीन अरेस्ट चोरी की बाइक बरामद फर्जी नंबर प्लेट लगाकार करते थे इस्तेमाल अन्य सदस्यों की…




भोजपुर जिले की जगदीशपुर थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की है। जांच में यह सामने आया कि आरोपी चोरी की बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल करते थे, ताकि पुलिस की नजर से बच सके। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तियर थाना क्षेत्र के अंगरुआ गांव निवासी मोहित कुमार, जगदीशपुर के बथान निवासी पंकज कुमार और जयप्रकाश कुमार के रूप में हुई है। तीनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह के नेटवर्क और चोरी की अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है। घेराबंदी कर टीम ने पकड़ा एसपी राज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहिया की ओर से चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवक नयका टोला, जगदीशपुर की ओर आने वाले हैं। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने नयका टोला ओवरब्रिज के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान बिहिया की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन मोड़कर भागने लगा, लेकिन पहले से सतर्क टीम ने घेराबंदी कर तीनों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। जांच के दौरान बरामद गाड़ी से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि गाड़ी चोरी की है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि चोरी की बाइक की पहचान छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी, ताकि वाहन की वास्तविक पहचान नहीं हो सके। गिरोह में शामिल सदस्यों की तलाश जारी गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बिहिया रोड स्थित मछली मार्केट के पास छापेमारी कर चोरी की दो अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने अब तक कितनी बाइक चोरी की है और किन-किन क्षेत्रों में इस गिरोह की सक्रियता रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top