Newswahni

देश भर में मौसम का अजब गजब खेल दिल्ली में उमस तो पूर्वी राज्यों में बाढ़ दक्षिण में मॉनसून कमजोर जानें का ताजा…


Weather Update: दिल्ली-NCR में बीते दिनों की बारिश के बाद अब गर्मी ने फिर जोर पकड़ लिया है। बारिश पर ब्रेक लगने से उमस बढ़ गई है, जिससे लोगों को दिन-रात चिपचिपी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं AQI भी 258 तक गया, जो खराब श्रेणी में आता है। 

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जाएगा। हालांकि आसमान में आंशिक बादल दिखाई देंगे, हवाएं भी चल सकती है। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? 

इस हफ्ते यानी 14-18 जुलाई तक रोज अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री के आसपास रह सकता है। ऐसे में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और उमस बनी रहेगी। दिल्ली-NCR के लोग इन दिनों उमस और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहे हैं। AQI 200 के ऊपर रहने से सांस की बीमारियों वाले लोगों को खास सावधानी बरतनी होगी।

बारिश का ब्रेक अच्छा है लेकिन उमस ने राहत नहीं दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और IMD के आंकड़ों पर नजर डाले तो मौसम थोड़ा परेशान करेगा। ऐसे में ज्यादा समय बाहर न निकलें, पानी ज्यादा पिएं और मास्क का इस्तेमाल करें। बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते मौसम में बदलाव की उम्मीद है।

पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वी भारत की बात करें तो असम, मेघालय, बिहार, पश्चिम बंगाल में 13 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट।  
सिक्किम और सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल में भारी बारिश संभव।  
ओडिशा में 11-15 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी।

उत्तरी भारत के कई हिस्सों में बारिश

उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश जारी, फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड का खतरा।  
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार तराई में भारी बारिश।  
दिल्ली-NCR में बारिश नहीं होगी, उमस बढ़ेगी, तापमान औसत से थोड़ा ऊपर।

पश्चिमी भारत में बढ़ेगा तापमान

राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा में मानसून पहुंचा लेकिन बारिश कमजोर।  
हल्की-मध्यम बारिश संभव, जुलाई में कुल मिलकर बारिश हो सकती है लेकिन, हल्की बारिश का अनुमान है।  
पश्चिमी भारत में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकता है।

मध्य भारत में कहीं-कहीं बारिश

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में 13 जुलाई के बाद कहीं-कहीं बारिश और थंडरस्टॉर्म यानी तेज हवाएं चल सकती है।  
बारिश की गतिविधि कम, जुलाई में सामान्य से कम बारिश और ज्यादा तापमान रहने की उम्मीद है।

दक्षिणी भारत में सामान्य से कम बारिश

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र में मानसून सक्रिय है, जिससे भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। 
तेलंगाना-आंध्र में तेज हवाएं, लेकिन कुछ इलाकों में उमस बनी रहेगी।  
जुलाई में कुल बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान।

यह भी पढे़ं: EARTHQUAKE: कश्मीर घाटी में आया भूकंप, बारामूला में महसूस किए गए झटके



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top