Newswahni

यमुना में डूबे बच्चों की तालाश जारी घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग नहाने के दौरान हुआ था हादसा…



दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। हिरणकी गांव के पास यमुना नदी में नहाए गए 4 बच्चे तेज बहाव में बह गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुल 5 बच्चे नहाने गए थे, जिनमें से एक बच्चे ने शोर मचाकर लोगों को सूचना दी। स्थानीय लोग मौके पर तुरंत पहुंचे, लेकिन तब तक चारों बच्चे नदी के तेज बहाव में बह चुके थे। बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू जारी है, मगर अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।  

हिरणकी गांव स्थित यमुना नदी (ठोकर नंबर-24) पर रविवार शाम करीब 7:45 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। नदी में नहाने गए पांच बच्चों में से चार तेज बहाव में बह गए। अभी तक किसी भी बच्चे का पता नहीं चल सका है। घटना के तुरंत बाद बच्चों की तलाश शुरू की गई। मगर अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू को कुछ ही घंटों बाद बंद करना पड़ा। दूसरे दिन सोमवार को फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है।

यमुना में डूबे 4 बच्चों की तलाश जारी

दिल्ली पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस (DFS), स्थानीय गोताखोर और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रविवार रात करीब दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने और रोशनी की कमी के कारण रात को ऑपरेशन रोकना पड़ा। इसके बाद सोमवार अहले सुबह से सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू किया गया। इतने घंटे बाद किसी बच्चे का जिंदा बचना मुश्किल लग रहा है। हालांकि, अभी तक किसी बच्चे का शव नहीं मिला है।

नहाने के दौरान तेज बहाव का हुए शिकार

जानकारी के अनुसार, आसपास के इलाके के बच्चे अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने यमुना नदी में नहाने का फैसला किया। बच्चों को नदी की गहराई और तेज बहाव का सही अंदाजा नहीं था, जिसके कारण चार बच्चे गहरे पानी में चले गए और तेज धारा में बह गए। एक बच्चे ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी, लेकिन तब तक चारों बच्चे नदी में समा चुके थे।

सोमवार सुबह विशेषज्ञ गोताखोरों, NDRF, DDMA और बोट क्लब की मदद से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया है। दिल्ली फायर सर्विस की टीमें पहले से ही मौके पर मौजूद हैं। दूसरी ओर बच्चों के परिजनों का सब्र का बांध टूटता जा रहा है। अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top