भोजपुर में सड़क हादसे में घायल किशोर की मौत हो गई। इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रौजा मोहल्ला वार्ड-28 निवासी मो. अरमान(14) के तौर पर हुई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित पेट्रोल पंप के पास की है।
.
अरमान अपने दोस्त के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने गया था। इस दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मो. शहनवाज को मृत घोषित कर दिया। अरमान की गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर किया गया था।

इलाज के दौरान हुई मौत।
घर में मचा कोहराम
सदर अस्पताल में पोस्टमार्मट के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। मृतक चार भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में मां सोनी प्ररवीन, बहन आलिया रौशनी और भाई रेहान है। घटना के बाद मृत किशोर के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।