Newswahni

स्कूल के बाहर कर रही थी बहन का इंतजार बेकाबू वैन ने रौंदा साल की बिटिया की मौके पर मौत बर्थ डे की…



कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दर्दनाक हादसे में 5 साल की मासूम की मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ बड़ी बहन को लेने स्कूल गई थी। इसी दौरान एक स्कूल वैन ने मासूम को रौंद दिया। घटना इतनी भयावह थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची के जन्मदिन से ठीक पहले हुई इस घटना से परिवार ही नहीं आसपास घरों में भी मातम पसर गया है।

बेंगलुरु के बाहरी इलाके दासनापुरा में बुधवार को यह घटना हुई। स्कूल के गेट के बाहर खड़ी 5 साल की मासूम तनिषा को तेज रफ्तार से आ रही स्कूल वैन ने रौंद दिया। बच्ची अपनी मां के साथ अपनी बड़ी बहन को स्कूल से लेने गई थी। मां और बेटी दोनों स्कूल के बाहर गेट पर खड़ी थी। तभी एक स्कूल वैन तेज रफ्तार में आ रही थी, जिसकी चपेट में तनिषा आ गई।

तनिषा के जन्मदिन की चल रही थी तैयारी

सबसे दुखद बात यह है कि तनिषा का अगले शुक्रवार को छठा जन्मदिन था। घर पर जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इससे पहले ही परिवार को यह भारी सदमा लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तनिषा अपनी मां के साथ अपनी 7 साल की बड़ी बहन कनिका को स्कूल से लेने गई थी। मां और बेटी दोनों स्कूल गेट के बाहर इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्कूल वैन ने तनिषा को कुचल दिया। वैन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि ड्राइवर को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

हादसे के बाद तनिषा की मां को गहरा सदमा लगा है, जबकि पिता और बड़ी बहन कनिका रो-रोकर बेहाल हैं। वहीं, घटना के बाद पुलिस जांच शुरू हो गई है। हादसे की सही वजह और क्या इसमें कोई लापरवाही थी, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top