Newswahni

लड़की दोस्त के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़ी युवती शादी तय होने का विरोध साथ रहने की जिद पर अड़ी घंटे बाद नीचे…




मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में एक युवती अपनी लड़की दोस्त से शादी की जिद को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। युवती का कहना है कि वह शादी करेगी तो सिर्फ अपनी सहेली से, किसी और से नहीं। करीब 6 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। काफी समझाने के बाद नीचे उतरी। युवती का कहना है कि लड़की-लड़की में प्यार करना गुनाह है क्या। अगर उसकी सहेली की शादी किसी दूसरे युवक से कराई गई तो वह इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। डेढ़ साल पहले शादी करने का दावा टावर पर चढ़ी युवती की पहचान बबीता कुमारी(19) के रूप में हुई है। उसका दावा है कि उसने करीब डेढ़ साल पहले अपनी सहेली से शादी कर ली थी और दोनों साथ रहना चाहते हैं। अब सहेली के परिजन उसकी शादी साहेबगंज में काम करने वाले एक युवक से कराना चाहते हैं, जिसका वह विरोध कर रही है। 6 जुलाई को भी जताया था विरोध जानकारी के अनुसार, 6 जुलाई को जब दूसरी युवती को देखने के लिए लड़का और उसके परिजन पहुंचे थे, तब भी बबीता ने उसके पिता से मिलकर इस शादी का विरोध किया था। इसके बावजूद परिजनो ने शादी की तैयारी जारी रखी, जिसके बाद उसने टावर पर चढ़कर विरोध का रास्ता अपनाया। बबीता का दावा है कि उसने अपनी सहेली के साथ शादी की है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, समझाने में जुटा प्रशासन घटना की सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना पुलिस, स्थानीय प्रशासन और अन्य विभागों की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब 100 पुलिसकर्मी ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से काफी समझाने बुझाने के बाद नीचे उतरी। पुलिस का कहना है कि उसकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही पूरे घटनाक्रम और दोनों पक्षों के दावों की भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top