Newswahni

टिन्नू टीपू से ही तो बात निशिकांत दुबे के बयान पर अखिलेश यादव आगबबूला भेजा नोटिस तो भाजपा सांसद बोले क्या हालत बना…



Nishikant Dubey vs Akhilesh Yadav: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चुराने के आरोपी टिन्नू यादव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बीच ठनी हुई है। समाजवादी पार्टी निशिकांत के आरोपों से बेहद खफा है। आलम ये है कि उनके खिलाफ मानहानि का कानूनी नोटिस तक भेज दिया गया है। अब इस पर निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर मानहानि हुआ है तो नोटिस भी आपकी तरफ से आना चाहिए, कानून यही कहता है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आपने क्या हालत बना रही रखी है, कुछ लेते क्यों नहीं?

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने निशिकांत को 10 मिनट का अल्टीमेटम देते हुए टिन्नू से जोड़े गए पोस्ट को हटाने की डेडलाइन दी थी। इसके बाद भी पोस्ट नहीं हटाने पर पार्टी ने मंगलवार, 7 जुलाई को मानहानि का लीगल नोटिस भेज दिया।

निशिकांत का अखिलेश पर पलटवार

समाजवादी पार्टी के नोटिस पर निशिकांत दुबे कहा, ‘अखिलेश जी इस तरह के वकील लोग आपको बेइज्जत कर रहे हैं, मानहानि यदि आपका हुआ है तो नोटिस भी आपकी तरफ से ही आएगा ना, कानून यही कहता है । इस कानून को बनाने वाले कमिटि का मैं भी सदस्य था, इसलिए जानकारी है। आपने क्या हालत बना रखी है, कुछ लेते क्यों नहीं? कम से कम विक्स की गोली ले लीजिए।’

अखिलेश यादव ने दिया था अल्टीमेटम

अखिलेश यादव ने कहा था, ‘सत्ता पक्ष के सांसद का जितना विशेषाधिकार होता है, उतना ही विशेषाधिकार विपक्ष के सांसद का भी होता है। पुरुषोत्तम प्रभु राम जी की मर्यादा एवं सामाजिक शालीनता, सभ्यता और संसदीय परंपरा का मान रखते हुए हम भाजपा के सांसद को 10 मिनट का समय देते हैं कि वो इस झूठे ट्वीट-पोस्ट को डिलीट कर दें, वरना उनके खिलाफ तत्काल नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।’

एक तीर से साधे कई निशाने

इतना ही नहीं, उन्होंने साथ ही ये चेतावनी उन सभी को भी दी जिन्होंने ये झूठ फैलाया। उन्होंने आगे कहा, ‘वो लोग भी सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट तुंरत डिलीट करें और सार्वजनिक माफी मांगें या कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। वो याद रखें भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं, जब सालों-साल कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे तो कोई संगी-साथी भी बचाने नहीं आएगा। जो भगवान के नहीं हुए वो इंसान के क्या होंगे।’

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि पीडीए समाज को अपमानित करने के लिए भाजपाई और उनके संगी-साथी झूठा प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। लेकिन पीडीए समाज इसका जवाब एकजुट होकर देगा।

वो यही नहीं रुके, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चढ़ावा और चंदा चोरों का गिरोह जनाक्रोश के डर से दुबका बैठा है और षड्यंत्र रच रहा है। उन्होंने रामभक्त, सनातनी, साधु-संतों, सर्वोच्च न्यायालय, लोकसभा अध्यक्ष और पीडीए समाज से पूरे मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया। 

निशिकांत के पोस्ट पर मचा है बवाल

निशिकांत दुबे के उस X पोस्ट पर बवाल मचा हुआ है जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘टिन्नू टीपू से ही तो बात कर रहा था?’ साथ ही अयोध्या दान गबन के आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और अखिलेश यादव की एक तस्वीर भी शेयर की गई थी। 

यह भी पढ़ें: 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और मर्डर से कांपा बंगाल, सुवेंदु सरकार की मंत्री गरजीं- आरोपियों को वैसा ही कष्ट दिया जाए, ये देवी की धरती…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top