Newswahni

भागलपुर में गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को पत्नी के संग देखा बीच सड़क पर हुआ हंगामा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…




भागलपुर शहर के ललमटिया थाना क्षेत्र में आज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां एक पति अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहा था। इसी दौरान उसकी प्रेमिका वहां पहुंच गई। आमना-सामना होते ही माहौल अचानक गर्म हो गया और कुछ ही देर में कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। पत्नी और प्रेमिका के बीच बीच सड़क पर जमकर हाथापाई हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर थप्पड़ों और धक्का-मुक्की की बौछार कर दी। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर जुटने लगे। देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। कई लोग दोनों महिलाओं को शांत कराने की कोशिश करते रहे, जबकि कुछ लोग पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते नजर आए। सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और राहगीरों की आवाजाही धीमी पड़ गई। बता दें कि युवक के साथ मौजूद महिला खुद को उसकी पत्नी बता रही थी, जबकि दूसरी महिला युवक के साथ अपने संबंध होने का दावा कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हुई। बहस बढ़ने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान युवक दोनों को समझाने का प्रयास करता रहा, लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। घटना की सूचना मिलने पर ललमटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों महिलाओं और युवक को शांत कराया और सभी को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस की मौजूदगी में माहौल सामान्य हुआ और सड़क पर लगा जमावड़ा भी धीरे-धीरे खत्म हो गया। दोनों पक्ष बोले- आगे विवाद नहीं बढ़ाना है थाने में दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी ली। हालांकि, काफी देर तक बातचीत के बावजूद किसी भी पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बाद पुलिस ने आपसी समझाइश और बातचीत के माध्यम से विवाद को शांत कराया। दोनों पक्षों ने भी आगे विवाद नहीं बढ़ाने की बात कही, जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया। थानेदार ने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी संबंधित लोगों को थाने लाया गया था। लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिए जाने के कारण कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले का शांतिपूर्ण समाधान कराया। मौके पर मौजूद कई लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी पर शेयर किया जाने लगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top