Newswahni

साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और मर्डर से कांपा बंगाल सुवेंदु सरकार की मंत्री गरजीं आरोपियों को वैसा ही कष्ट दिया जाए…



Agnimitra Paul: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच, मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बच्ची की हत्या हुई है, ऐसा जानवर भी नहीं करते। हम मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हैं कि जो कष्ट देकर बच्ची की हत्या हुई है, वही कष्ट उनको भी मिलना चाहिए।

अग्निमित्रा पॉल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘पश्चिम बंगाल देवी की धरती है। 15 साल और उससे पहले 35 साल हमने देखा है कि किस तरह से अत्याचार हुआ है। हमारी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। बारुईपुर की घटना दुखद है। 11 साल की बच्ची दोस्त के घर बर्थडे पार्टी के लिए जा रही थी। पांच युवकों ने उसके साथ गलत किया। जिस प्रकार उसकी हत्या हुई है… जानवर भी ऐसा नहीं करते। मनुष्य जैसा जानवर शायद धरती पर कोई नहीं है। जो कष्ट देकर बच्ची की हत्या हुई है हम मुख्यमंत्री से कहेंगे कि वही कष्ट उनको मिलना चाहिए।’

बख्शा नहीं जाएगा- अग्निमित्रा पॉल

उन्होंने आगे कहा, ‘जो भी लोग इसमें संलिप्त पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इन लोगों ने नशे की हालत में बच्ची के साथ ऐसा अत्याचार किया है। माननीय मुख्यमंत्री ने पहले भी कहा था और अब भी कह रहे हैं कि पूरे बंगाल में जितनी भी गैर कानूनी शराब की दुकानें हैं उन्हें ढहा दिया जाएगा। मैं सभी को बता देना चाहती हूं कि जो भी सोचते हैं कि महिलाओं के साथ ऐसी घिनौनी हरकत करने के बाद बच जाएंगे, वे बचेंगे नहीं। ऐसे लोगों पर बहुत सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये सरकार पुरानी सरकार नहीं, बल्कि सुवेंदु अधिकारी की सरकार है। अगर महिला या किसी भी नागरिक पर किसी भी तरह से अत्याचार हुआ तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।’

अग्निमित्रा पॉल ने विपक्ष पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और बिना नाम लिए ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना पर राजनीति करने नहीं दी जाएगी। आप मोमबत्ती जलाएंगे, उकसाएंगे… ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। आप जरूर जाइए, समाधान दीजिए, सरकार की मदद कीजिए। लेकिन हालात का फायदा उठाने नहीं दिया जाएगा।

बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में रविवार (5 जुलाई) सुबह नाबालिग का शव घर के पास तालाब से मिलने से तनाव फैल गया। परिजनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। इस दौरान भीड़ की पिटाई से एक युवक की भी मौत हो गई। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top