Newswahni

पूर्णिया में डेयरी कारोबारी का मिला शव तीन दिन से थे लापता दुर्गंध आने पर घर से मीटर दूर मिला शव…




पूर्णिया में डेयरी कारोबारी की लाश मिली है। शव घर से 200 मीटर दूर एक खाली जमीन के बाऊंड्री वॉल के अंदर पड़ा था। वे पिछले तीन दिनों से लापता थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने मरंगा थाना में उनकी गुमशुदगी की लिखित सूचना दर्ज कराई थी। मृतक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी डेयरी कारोबारी अरविंद कुमार सिंह (55) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बाउंड्री वॉल के अंदर से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। जब लोगों ने अंदर जाकर देखा तो एक शव पड़ा था। इसकी सूचना तुरंत मरंगा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में उनकी मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि पुलिस फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव वहां तक कैसे पहुंचा। अरविंद कुमार सिंह डेयरी का व्यवसाय करते थे और इलाके में काफी परिचित थे। उनके पिता स्वर्गीय डॉ. श्याम सुंदर सिंह थे। परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनका बेटा दिल्ली में आईटी सेक्टर में कार्यरत है, जबकि बेटी पूर्णिया सिविल कोर्ट में अधिवक्ता है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि लापता होने के बाद अरविंद कुमार सिंह किन लोगों के संपर्क में थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top