Newswahni

ई रिक्शा हैकिंग मामले में केंद्र सरकार का एक्शन अब और को भेजा नोटिस जैसे ऐप्स हटाने को कहा…



देश के कई शहरों में पिछले कुछ दिनों से ई-रिक्शा चालकों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई थी। चलती गाड़ी अचानक बंद हो जाना, बैटरी अपने आप बैठ जाना, और इस वजह से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठना। अब इस पूरे मामले की जड़ तक पहुंचते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने Google और Apple को औपचारिक नोटिस भेजकर 7 ऐसे एप्लिकेशन को तुरंत हटाने को कहा है, जिनका कथित इस्तेमाल ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की बैटरी को जबरन बंद करने के लिए किया जा रहा था।

जांच में जिन ऐप्स के नाम सामने आए हैं उनमें BAT-BMS, SMART BMS और LOSSIGY प्रमुख हैं। सूत्रों का कहना है कि इन्हीं एप्लिकेशन्स के जरिए कुछ वाहनों के संचालन में जानबूझकर दखल दिया जा रहा था, जिससे गाड़ियां रास्ते में ही अचानक रुक जा रही थीं।

बार-बार वाहन बंद होने की शिकायतें

मामला तब सामने आया जब कई ई-रिक्शा ऑपरेटरों ने बिना किसी तकनीकी खराबी के बार-बार वाहन बंद होने की शिकायतें दर्ज कराईं। शिकायतों की संख्या बढ़ने के बाद सरकार ने इसे हल्के में नहीं लिया और जांच शुरू कर दी।

गौरतलब है कि भारत के शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में ई-रिक्शा ‘लास्ट-माइल कनेक्टिविटी’ का एक भरोसेमंद और सस्ता साधन बनकर उभरे हैं। लेकिन जैसे-जैसे डिजिटल और स्मार्टफोन-आधारित तकनीक इन वाहनों से जुड़ती जा रही है, वैसे-वैसे इस तरह के दुरुपयोग का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। फिलहाल सरकार की तरफ से इन एप्लिकेशन्स के तकनीकी कामकाज या इनके पीछे के लोगों को लेकर कोई और आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top