Newswahni

आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा बाबा बर्फानी के दर्शन को निकले श्रद्धालु गूंजे बम बम भोले के जयकारे…



Amarnath Yatra: बाबा अमरनाथ जी के भक्तों का इंतजार खत्म हो गया है। पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से श्रद्धालुओं का पहला जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना हो चुका है। इसके साथ ही इस साल की 57 दिनों तक चलने वाली पावन अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है।इस मौके पर पूरा नुनवान बेस कैंप ‘चलो बुलावा आया है, बाबा बर्फानी ने बुलाया है’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर गजब का जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रशासन की तैयारियां हैं पुख्ता

नोडल अधिकारी राहुल यादव ने कहा कि जिला प्रशासन ने बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों से यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए बेहतरीन इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिन लगभग 10,000 भक्तों के रवाना होने की उम्मीद है। 

हल्की बूंदा-बांदी हो रही है, लेकिन रास्ता बिल्कुल साफ है।  किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जगह-जगह इमरजेंसी शेल्टर बनाए गए हैं।

श्रद्धालुओं ने जताई खुशी और जताया आभार

पहले जत्थे में शामिल तीर्थयात्रियों ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की जमकर तारीफ की। कहा कि ‘इस बार सुविधाएं पिछले साल की तुलना में बहुत ज्यादा बेहतर हैं। स्थानीय लोग, स्वास्थ्य विभाग और सुरक्षा बल हमारा पूरा सहयोग कर रहे हैं। मैं बाबा से प्रार्थना करूंगा कि हमारा देश हमेशा एकजुट और खुशहाल रहे।

‘पहली बार अपने परिवार के साथ आए एक अन्य भक्त ने कहा कि पुलिस, CRPF और सेना के जवान बेहद मददगार हैं। यहाँ की गई तैयारियां सच में बेजोड़ हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजामों ने हमारा हौसला बढ़ा दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top