![]()
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट, नकदी, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी नसीम अख्तर (49 वर्ष) को 29 जून को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 30 जून की तारीखों वाले अवैध लॉटरी टिकट मिले। एक डायरी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए इनमें 6 रुपये मूल्य के 244 पीस, 7 रुपये मूल्य के 70 पीस और 10 रुपये मूल्य के 808 पीस टिकट शामिल थे। कुल 1112 अवैध लॉटरी टिकट जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 10,030 रुपये है। आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, 1 लाख 71 हजार 500 रुपये भारतीय मुद्रा, 2,450 रुपये नेपाली मुद्रा, “N 777” अंकित एक मुहर, लेन-देन से संबंधित एक डायरी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस का मानना है कि इन दस्तावेजों और डायरी से अवैध लॉटरी कारोबार के नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों और इसके नेटवर्क के विस्तार का पता लगाने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link