Newswahni

सगाई से पहले चेतन संग उदयपुर ट्रिप केतन से ऐंठे करोड़ रुपये पुलिस जांच में खुला सिया की साजिश का कच्चा चिट्ठा…


Pune Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस की जांच जारी है। मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस का कहना है कि सगाई के कुछ दिन पहले सिया अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ उदयपुर ट्रिप पर गई थी, जहां उन्होंने कई दिन साथ में गुजारे। सिर्फ यही नहीं, सिया ने केतन से BF के लिए एक करोड़ रुपये भी ऐंठे थे।

जी हां, पुणे पुलिस की पूछताछ में सिया ने कबूल किया है कि केतन से सगाई (फरवरी) से पहले वो चेतन और कुछ दोस्तों के साथ झीलों की नगरी उदयपुर की खूबसूरती देखने गई थी। ये एक ग्रुप ट्रिप था जिसमें वे लोग करीब पांच दिनों तक रुके थे। इस दौरान इन लोगों ने उदयपुर और जोधपुर के कई फेमस टूरिस्ट प्लेस की सैर की थी।

पुलिस की शक की सुई किस बात पर अटकी?

अब पुलिस दोनों के उदयपुर ट्रिप की जांच-पड़ताल कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उदयपुर और जोधपुर ट्रिप के दौरान सिया और चेतन के बीच क्या-क्या बातचीत हुई थी। पुलिस की शक की सुई इस बात पर अटकी है कि क्या केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश इसी ट्रिप के दौरान तो नहीं रची गई थी? क्या दोनों का परिवार इस ट्रिप के बारे जानता था? पुलिस अब उदयपुर और जोधपुर वाले एंगल की बारीकी से जांच कर रही है। साथ ही दोनों आरोपियों के मोबाइल लोकेशन, ट्रिप के रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स और डिजिटल सबूतों की जांच कर साजिश की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

Uploaded image

केतन से कभी शादी नहीं करना चाहती थी सिया

वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी सिया ने अपने इरादे स्पष्ट करते हुए बताया कि वो केतन अग्रवाल के साथ कभी भी शादी नहीं करना चाहती थी। जांच में पता चला है कि सिया की सोची-समझी साजिश यह थी कि केतन की हत्या के बाद उसे अपनी शादी के बारे में फिर से सोचने के लिए कम से कम तीन साल का समय मिल जाएगा। जांच में इस बात की भी पुष्टि हुई है कि वो और चेतन बदनामी के डर से शादी नहीं तोड़ना चाहते थे।

केतन से क्यों ऐंठी 1 करोड़ की बड़ी रकम?

एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सिया बॉयफ्रेंड चेतन से तीन साल बाद शादी करने का मन बना रही थी। इसके अलावा उसने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल से शॉपिंग के नाम पर 1 करोड़ रुपये ऐंठे। फिर उसने इतनी बड़ी रकम लेकर सीधे चेतन को दे दी। बताया जा रहा है कि चेतन इस रकम का इस्तेमाल अपना करियर बनाने और बिजनेस बढ़ाने के लिए करना चाहता था।  

इतना ही नहीं, कहा तो ये भी जा रहा है कि चेतन ने सिया को यकीन दिलाया था कि पैसे मिलने के बाद उसे अपना करियर बनाने में कम से कम तीन साल लग जाएंगे। चेतन ने यह तक प्लान कर लिया था कि केतन की मौत के बाद वो खुद सिया के घर वालों से उसका हाथ मांगेगा।

हत्या के तरीके जानने के लिए इंटरनेट पर किया था सर्च

सिया गोयल और चेतन चौधरी ने केतन अग्रवाल की हत्या को हादसे की तरह दिखाए जाने की फुल प्लानिंग की थी। सूत्रों के अनुसार, सिया और चेतन ने हत्या के तरीके जानने के लिए गूगल पर सर्च किया था। उन्होंने इस बारे में जानकारी जुटाई थी कि लोहागढ़ किले पर किस जगह से धक्का देने पर घटना हादसा लगेगी। क्या केतन को जहर देकर मारा जा सकता है? हत्या के बाद पुलिस से कैसे बचा जाए? इस तरह की जानकारी भी दोनों ने गूगल पर खोजी थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से कुछ दिन पहले दोनों लोहागढ़ किले पर गए थे और केतन को धक्का देने की कथित योजना का अभ्यास किया था।  लेकिन उनकी चतुराई धरी की धरी रह गई।

जमीन पर बैठने वाला सिग्नल प्लान 

इसके अलावा पुलिस को यह भी पता चला है कि केतन की हत्या के लिए एक सिग्नल प्लान तैयार किया गया  था। सिया ने चेतन से कहा था कि वह जैसे ही जमीन पर बैठेगी, वैसे ही केतन को धक्का देना है। ऐसे में तय प्लानिंग के मुताबिक, सिया जैसे ही जमीन पर बैठी, चेतन इशारे को समझ गया और उसने पीछे से आकर केतन को चट्टान से गहरी खाई में धक्का दे दिया।

यह भी पढ़ें: ‘चोर-चोरे सौतेले भाई, जिन्होंने चुराई राम की पाई’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, पूछा- CM अयोध्या जाते रहे, फिर भी भनक नहीं लगी?



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top