Newswahni

जुलाई में दिन बंद रहेंगे बैंक यहां देखें त्योहारों और वीकेंड की पूरी लिस्ट फटाफट निपटा लें अपने जरूरी काम…



Bank Holidays in July: जुलाई का महीना शुरू होने वाला है। अगर आपके पास इस महीने बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है, तो यह खबर आपके लिए ही है। ऐन वक्त पर बैंक पहुंचने और वहां ताला लटका मिलने की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो जुलाई की छुट्टियों की लिस्ट एडवांस में नोट कर लीजिए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, जुलाई महीने में अलग-अलग राज्यों और साप्ताहिक अवकाशों को मिलाकर कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

जुलाई में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

5 जुलाई    रविवार    साप्ताहिक अवकाश
6 जुलाई    सोमवार    MHIP दिवस
9 जुलाई    गुरुवार    बेहदिएनखलाम
11 जुलाई    दूसरा शनिवार    साप्ताहिक अवकाश
12 जुलाई    रविवार    साप्ताहिक अवकाश
16 जुलाई    गुरुवार    रथ यात्रा
17 जुलाई    शुक्रवार    तिरोत सिंह की पुण्यतिथि
18 जुलाई    शनिवार    द्रुकपा त्शे जी पर्व
19 जुलाई    रविवार    साप्ताहिक अवकाश
22 जुलाई    बुधवार    खारची पूजा
25 जुलाई    चौथा शनिवार    साप्ताहिक अवकाश
26 जुलाई    रविवार    साप्ताहिक अवकाश

बैंक बंद होने पर कैसे निपटाएं अपने काम?

अगर आपके शहर में बैंक बंद हैं, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। टेक्नोलॉजी के इस दौर में बैंक की शाखाएं बंद होने पर भी आपकी बैंकिंग सेवाएं नहीं रुकतीं है। 
आप चौबीसों घंटे UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और आधिकारिक बैंकिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। फंड ट्रांसफर से लेकर बिल पेमेंट तक के सारे काम घर बैठे ऑनलाइन हो जाएंगे।
अगर आपको अपने खाते में कैश जमा करना है और बैंक बंद है, तो आप बैंक के बाहर लगी कैश डिपॉजिट मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए पलक झपकते ही पैसा आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।
हमेशा की तरह एटीएम सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top