Newswahni

रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में मिला युवक का शव बेतिया में अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक्सीडेंट मौके पर गई जान…




बेतिया-सुगौली रेलखंड पर रविवार को एक 20 साल के युवक की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना थ्वाईया एवं बखरिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित कुर्मी टोला के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा निवासी रामबाबू महतो के 20 वर्षीय पुत्र निकेश कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निकेश मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता से जांच कर रही पुलिस पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि निकेश किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक तक पहुंचा और हादसा कैसे हुआ। घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी भी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया है। परिवार के सदस्यों का बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है और स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top