Newswahni

अरवल में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान परिजन बोले मानसिक रूप से अस्वस्थ था लू लगने से मौत की आशंका…




अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के कोहड़उल गांव के पास शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मिले अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है। मृतक की पहचान पटना जिले के पालीगंज प्रखंड स्थित सिकरिया गांव निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है। करपी थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि संजीव कुमार (40) मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। परिजनों के अनुसार, वह पिछले चार दिनों से घर से लापता थे। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही करपी थाना पुलिस, डीएसपी कुमार संजय और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने और मौत के कारणों (हत्या, आत्महत्या या अन्य) की जांच शुरू की थी। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। परिजनों के पहुंचने पर शव की शिनाख्त की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने संजीव कुमार की हत्या जैसी किसी बात से इनकार किया है। उन्होंने आशंका जताई कि भीषण गर्मी और लू लगने के कारण उनकी मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने घर ले जाने का फैसला किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top