Newswahni

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दर्ज हो सकती है एक और लगेगा साजिश रचने का आरोप इस बार किसका नाम…



राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले की जांच का दायरा अब बढ़ता जा रहा है। सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस पूरे मामले में एक और FIR दर्ज कराई जा सकती है। SIT इस बार साजिश रचने के मामले में एफआईआर दर्ज करवाएगी। बताया जा रहा है कि इस एफआईआर में कुछ बड़े नाम हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, पहले FIR  में नामजद आरोपियों की अधूरी जानकारी दर्ज की गई है। साथ ही, जांच में कुछ बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के मिलीभगत के संकेत मिले हैं, लेकिन उनके नाम FIR से नदारद हैं। इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन FIR को लेकर उठ रहे सवाल गंभीर हैं।

क्यों हो रही है तहरीर की चर्चा?

FIR में नामजद कर्मचारियों के पिता के नाम और पूरे पते दर्ज नहीं किए गए थे, जबकि सभी आरोपी लंबे समय से मंदिर और ट्रस्ट के कामकाज से जुड़े रहे हैं। यह बुनियादी जानकारी का न होना कई सवाल खड़े करता है। FIR में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं शामिल की गई हैं, जिससे संकेत मिलता है कि मामले में किसी सरकारी कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में है। जांच में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की संभावित मिलीभगत के संकेत मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद किसी बैंक अधिकारी को नामजद नहीं किया गया।

ट्रस्ट सदस्य की ओर से कराई गई शिकायत

ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की ओर से दर्ज कराई गई FIR में कुल 8 लोगों को नामजद किया गया है। नामजद आरोपियों में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू शामिल हैं। एक अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपी बताया गया है। ज्ञात हो कि सभी नामजद आरोपी लंबे समय से मंदिर और ट्रस्ट के व्यवस्थाओं से जुड़े रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top