Newswahni

ताजिया में पहले बवाल होता था के बाद दंगा नहीं कब्रिस्तान का जिक्र कर योगी का अखिलेश पर हमला श्रीकृष् ण का नाम…



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हाथरस पहुंचे। उन्होंने जिले के सलेमपुर औद्योगिक स्‍थान से जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान 548 करोड़ रुपये की 143 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। सलेमपुर में जनसभा स्थल के पास लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और बच्चों को अन्नप्राशन कराया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, कि तीनों विधानसभाओं के लिए विकास की परियोजनाओं का उपहार देने के लिए उपस्थित हुआ हूं। इसके लिए आप सभी को बधाई देता हूं। उन्‍होंने आगे कहा, विकास तब होता है जब सुरक्षा का बेहतर माहौल होता है। जहां सुरक्षा न हो, उपद्रव हो, जहां दंगाग्रस्त हो, महीनों कर्फ्यू हो, वहां विकास व उज्जवल भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती।

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सीएम योगी ने कहा कि अब मुहर्रम के नाम पर सड़कों पर बवाल नहीं होता। ताजिया के नाम पर किसी का छज्‍जा नहीं तोडा जाता।  पहले तलवारें लहराई जाती थी। तमाशा बनाया जाता था , दंगा फैलाया जाता था। अब ऐसा नहीं होता।  2017 के बाद कोई दंगा नहीं हुआ। उन्‍होंने आगे कहा, माफिया मुक्त उत्तर प्रदेश , दंगा मुक्त उत्तर प्रदेश बनने के साथ अब उत्तर प्रदेश ने उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में अपने आप को स्थापित किया है। मुझे आश्चर्य होता है कल अखिलेश जी का बयान पढ़ रहा था बता रहे थे की उनकी सरकार आएगी तो अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाएंगे। मैं उन्‍हें बताना चाहता हूं कि आप क्या बनाएंगे आप ही की सरकार ने राम भक्तों पर गोली चलायी थी।

ताजिये का साइज कम करना पड़ेगा

अब ताजिये का साइज कम करना पड़ेगा। इस बार छज्जा नहीं तोड़ना पड़ा। हाईटेंशन तार नहीं हटाया गया। 12 हजार जुलूस निकले, न कहीं दंगा, न कहीं कर्फ्यू। पता भी नहीं लगा। पहले घरों में घुसकर ढोल की आवाज से तमाशा बनाते थे। यह अब बंद हुआ है। यह सुखद अनुभूति होती है तब विकास होता है।

‘अयोध्या त्रेता युग का स्मरण करा रही है तो आपके मुंह में भी पानी आने लगा’

अखिलेश पर एक बाद एक हमलावर होते हुए सीएम योगी ने कहा, आज जब राम भक्तों के परिश्रम और पुरुषार्थ से अयोध्या त्रेता युग का स्मरण करा रही है तो आपके मुंह में भी पानी आने लग गया है। आपने तो थानों और जेलों में जन्माष्टमी के आयोजनों को भी रोक दिया था। कांवड़ यात्रा पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। सीएम योगी सवाल पूछते हुए कहा कि हाथरस में 22  से ज्यादा मंदिरों का सौंदर्यीकरण हुआ क्या यह समाजवादी पार्टी की सरकार में संभव था?

सपा सरकार में पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल के लिए खर्च होता था: सीएम योगी

सीएम योगी ने आगे कहा कि, उनके (सपा सरकार) समय में मंदिरों का सौंदर्यीकरण संभव नहीं था क्‍योंकि उस समय पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल के लिए जाता था, वही पैसा हमने यहां डाइवर्ट किया है की कब्रिस्तान की आवश्यकता नहीं मंदिर आस्था के केंद्र हैं। उन्‍होंने कहा, अखिलेश जी अयोध्या को तो रामभक्तों ने संवार दिया है आप उसकी चिंता मत करिये। पश्चाताप करिये और एक बार राम लला का दर्शन कर लीजिये उससे सद्बुद्धि आएगी और अब तैयारी करिए की हम कृष्ण लला के लिए भी कुछ कर सकें।

सीएम योगी ने अखिलेश यादव को दिया खुला चैलेंज

सीएम योगी ने सपा चीफ अखिलेश यादव को खुला चैलेंज दिया। उन्‍होंने कहा, हिम्मत है तो श्री कृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोल दीजिये और बोलिए न की श्री राम जन्मभूमि मुक्ति के आंदोलन की तर्ज पर श्री कृष्णा जन्मभूमि के मुक्ति का भी आंदोलन चलना चहिये। उन्‍होंने कहा, अब मथुरा की बात करिए, अगर सचमुच अपने को धार्मिक कहलाने का प्रयास कर रहे हो तो मथुरा वृंदावन पर खुलकर बोल दीजिये , श्री कृष्णा जन्मभूमि पर खुलकर बोल दीजिये और बोलिये न की श्री राम जन्मभूमि मुक्ति के आंदोलन की तर्ज पर श्री कृष्णा जन्मभूमि के मुक्ति का भी आंदोलन चलना चहिये। भगवान कृष्ण की जन्मभूमि को भी सम्मान मिलना चाहिए।

लेकिन आपमें हिम्मत नहीं क्यूंकि आपको मुल्ला और मौलवियों के सामने घुटने टेकने के सिवाय कोई ऐसा एजेंडा नहीं जो प्रदेश के विकास के लिए हो। सीएम योगी ने कहा, ये धूल झोंकने का काम मत करिए , खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे ये कहावत चरितार्थ मत करिए। अयोध्या अपनी पहचान के लिए आपकी मोहताज नहीं है। ये दोहरे चाल चलने वाले लोग हैं ये वही लोग हैं जो जनता जनार्दन को धोखा देते हैं।

इसे भी पढ़ें- UP: पीलीभीत में देर रात बड़ा एनकाउंटर, 1.75 लाख रुपए के इनामी सरबजीत को पुलिस ने ठोक दिया; चर्चित पप्‍पू गप्‍ता हत्याकांड में था मोस्‍ट वांटेड



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top