Newswahni

मुजफ्फरपुर में महिला मजदूर की करंट लगने से मौत मृतका के परिजनों ने मुआवजा की मांग की कहा बिजली विभाग की लापरवाही हुई…




मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के मारकन गांव में रविवार सुबह करंट लगने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। मृतका की पहचान मारकन गांव निवासी रामकरण राम की पत्नी मछिया देवी के रूप में हुई है। मछिया देवी एक गरीब परिवार से थीं और अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करती थीं।व ह पिछले कई साल से गांव के ही रहने वाले अमल सिंह के घर पर गायों की देखरेख और उन्हें चारा खिलाने का काम करती थीं। रविवार सुबह भी वह हमेशा की तरह काम पर गई थीं। मवेशियों को चारा खिलाने के बाद, जब वह पानी भरने के लिए बिजली के मोटर के पास पहुंचीं, तभी वह करंट की चपेट में आ गईं। घटनास्थल पर ही गई जान मोटर में पहले से ही बिजली का करंट उतर आया था (लीकेज था), जिससे लोहे के पाइप या पानी में करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट का झटका इतना जोरदार था कि मछिया देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के भारी संख्या में ग्रामीण और मृतका के परिजन वहां इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने स्थानीय प्रशासन और सरकार से मुआवजे की पुरजोर मांग की है। मृतका के परिजनों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली विभाग की लापरवाही या इस तरह के हादसों के लिए तय सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को तत्काल उचित वित्तीय सहायता और मुआवजा राशि दी जाए, ताकि आश्रित बच्चों का जीवन सुरक्षित हो सके।

डीएसपी पूर्वी टू मनोज कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला गरीब मजदूर है, जिसके करंट लगने से मौत हो गई है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी लिखित शिकायत आएगी। उसको लेकर पुलिस कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top