Newswahni

सहरसा में वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत मोहर्रम मेला देखने जाते समय ट्रैक्टर ने मारी टक्कर दिन पहले गांव लौटा था…




सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मोहर्रम मेला देखने जा रहा था, तभी महेशपुर चौक के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, सदर अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश पंजाब में करता था मजदूरी मृतक की पहचान सौर बाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी पंचायत अंतर्गत दान चकला वार्ड संख्या-8 निवासी दिवंगत दिवंगर यादव के 18 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश पंजाब में मजदूरी करता था और महज पांच दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। शनिवार की शाम वह अपनी बाइक से मोहर्रम मेला देखने के लिए समदा निकला था। इसी दौरान महेशपुर चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल राकेश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। राकेश दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है। सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अज्ञात ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top