Newswahni

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट गिरफ्तार सभी आरोपियों को भेजा जेल कोर्टे में पेशी के बाद दिन की न्याचिक हिरासत…



Ram Mandir Chadawa Chori:  अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और धांधली के मामले में नामजद सभी 8 आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 3 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इससे पहले CCTV में चोरी करते दिखे और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ चंदा चोरी के मामले में 8 से ज्यादा लोगों पर FIR दर्ज की गई थी। इन सभी आरोपियों पर यूपी सरकार के निर्देश पर बीएनएस के तहत 306, 316(5), 317(4) ,317(5), 61 और 3(5) के तहत शिकायत दर्ज की गई थी।

कोर्टे में पेशी के बाद 3 दिन की न्याचिक हिरासत

शुक्रवार, 26 जून को सभी 8 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कई घंटों तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 29 जून तक यानि 3 दिन की न्याचिक हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि गुरुवार को ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर 8 लोगों के ऊपर FIR दर्ज की गई थी है।

गौरतलब है कि एफआईआर में आठ लोगों को नामजद किया गया है। FIR में अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, टिन्नू यादव, मनीष यादव आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज। इन सभी पर गबन, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की धाराओं में FIR दर्ज की गई है।

राम मंदिर ट्रस्‍ट के महासचिव ने दिया इस्‍तीफा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार बढ़ता जा रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को राम मंदिर ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय ने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। चंपत राय के अलावा अनिल मिश्रा ने भी ट्रस्‍ट से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट में कठोर संस्तुति के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया।
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top